कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनहा गांव में सांप काटने से भैंस की मौत हो गई। लल्लू मौर्या पशुपालन करते हैं। शनिवार को रात उनकी भैंस घर के सामने बंधी थी। शनिवार को भोर में एक जहरीले सांप ने उसे पेट के नीचे काट लिया, जिससे कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। लल्लू मौर्या परिवार के मुताबिक पहले तो लोग समझे कि भैंस की मौत बीमारी से हुई है लेकिन जब पेट के नीचे देखे तो सांप ने कई जगहों पर काटा था। घटना से गांव के बाकी पशु पालक दहशत में है। कप्तानगंज के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ नजमुल इस्लाम ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम गई थी लेकिन भैंस की मौत पहले ही हो चुकी थी। संवाद