फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चौड़ी होंगी संकरी गलियां, दो करोड़ से शरु हुआ काम

Fri, 13 Dec 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर पंचायत नगर बाजार में जल्द ही लोगों को संकरी गली व रास्ते से निजात मिल जाएगी। राजकोट चौराहे से मुख्य सड़क तक जाने वाले मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। नाली और सड़क लेकर सात मीटर चौड़ाई में इसे बनाया जा रहा है। दो करोड़ की लागत से बनने वाले मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत नगर बाजार में जर्जर मार्गों और नालियों को बनाया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि प्रत्येक गली-मोहल्लों का चौड़ीकरण और मार्गों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण प्राथमिकता में है। बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो। बाजार में सड़क चौड़ीकरण को देखते हुए स्थानीय लोग खुद ही अपनी सड़क के हिस्से में बने चबूतरे को तोड़कर सहयोग कर रहे हैं। पहले सड़क पर हल्की बारिश में ही पानी भर जाता था। नालियां गंदगी से भटी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें