बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली में मंगलवार को एनएएमएस सेल (नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज सेल) का शुभारंभ हुआ। सेल के अध्यक्ष प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इसके गठन से काफी सहूलियत मिलेगी।
उन्होंने नेम्स के अंतर्गत प्री क्लीनिकल, पैरा क्लीनिकल एवं क्लीनिकल समस्त विभागों में विभिन्न एनएमसी मानक क्रेडिट आवर्स की सीएमई व्यवस्थित करवाने के बारे में प्रोत्साहित भी किया। बताया कि चिकित्सा शिक्षक कैसे विभिन्न नेम्स के तहत आने वाले जर्नल में अपने द्वारा किये जाने वाले शोध एवं अनुसंधानों को प्रकाशित कर सकते हैं।
प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सेल जैव चिकित्सा विज्ञान और संबद्ध क्षेत्रों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके कार्यों में ज्ञान को बढ़ावा देना, उत्कृष्टता को पहचानना, अनुसंधान करना, स्वास्थ्य सेवा नीतियों पर सरकार को सलाह देना और चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देना शामिल हैं। एनएएमएस किए जाने वाले शोध एवं अनुसंधानों को भी प्रकाशित करता है।
छात्रों के बीच प्रतिभा को प्रोत्साहित करता है। यह एक ऐसा मंच प्रदान करता है जहां विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं ज्ञान साझा कर सकते हैं। सेल के नोडल अधिकारी डॉ. नंदिनी श्रीवास्तव, डॉ. अनिल यादव, डॉ. श्याम सुंदर केसरी, डॉ. प्रियंका केसरवानी, डॉ. अनुपम त्यागी, डॉ. विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।