फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ससुराल के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस

Wed, 16 Apr 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस डाक बंगला के निकट की रहने वाली रिंका पुत्री हरीलाल ने तहरीर दी है कि 5 वर्ष पूर्व उनकी शादी पैकोलिया थानाक्षेत्र के मल्लूपुर दुबौलिया गांव निवासी नंदू उर्फ चंद्र प्रकाश पुत्र जगलाल के साथ हुई थी। पिता ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज के रूप में नकदी समेत जेवरात, बाइक के अलावा अन्य उपहार देकर विदाई की थी। आरोप लगाया कि कुछ दिन बाद पति नंदू, ससुर जगलाल, सास शांति देवी, देवर बीरेंद्र कुमार, सूरज, शैलेंद्र और ननद शालू उर्फ सरिता दहेज के लिए ताना मारने लगे। उनका चार माह का बेटा अनमोल है। 10 अप्रैल की रात करीब 8 बजे ससुराल पक्ष के लोग उन्हें मारने पीटने लगे और जान-माल की धमकी भी दी। दूसरे दिन सुबह उन्हें मायके के करीब लाकर छोड़ दिया। दो लाख रुपये दहेज की और मांग भी की गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें