फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में तीन अंतरराज्यीय गो-तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बदमाश से पूछताछ करते अ​धिकारी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
मुठभेड़ में तीन अंतरराज्यीय गो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

बाराबंकी से बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे पशु
परशुरामपुर थाने के घघौआ चौकी के पास हुई मुठभेड़
विक्रमजोत/परशुरामपुर(बस्ती)। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के घघौवा पुलिस चौकी के पास सोमवार सुबह अंतरराज्यीय गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। परशुरामपुर थाने की पुलिस व एसओजी की टीम से खुद को घिरा पाकर तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस का कहना है कि बुलेट प्रूफ जैकेट पहने की वजह से एसएसआई गौरव सिंह बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक तस्कर के पैर में जा लगी। उसके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने दबोच लिया। उनके कब्जे से 18 गोवंशीय पशु को बरामद किया गया। इनमें दो मृत पाए गए। घायल बदमाश को विक्रमजोत सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल में गो तस्कर से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार तस्करों ने बताया कि बाराबंकी के जंगलों से गोवंशीय को लाकर बिहार के रास्ते पश्चिमी बंगाल ले जाकर बेचते हैं। एसपी ने बताया कि गो तस्करों के पास से ट्रक, दो तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि वाहन के जरिए गो तस्करी की सूचना मिली थी। फोरलेन पर घघौवा चौकी के पास पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। पकड़े जाने के डर से गो तस्करों ने गाड़ी रोकते ही गोली चला दी। पुलिस की फायरिंग में एक तस्कर के घायल होने के बाद तीन को दबोच कर 18 गोवंशीय पशुओं को बरामद कर लिया गया। मौके से टीम ने घायल फहीम निवासी टांडा बदली थाना टांडा, जिला-रामपुर के साथ मोहम्मद साबिर निवासी आरोह हिरणपुर थाना हिरणपुर, जिला पाकुड़ झारखंड और मोहम्मद महबूब अली निवासी जयगंज चूडीपट्टी जिला मुर्शीदाबाद पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के विरुद्ध गोवध अधिनियम व जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम
तस्करों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर आलोक सोनी, एसएसआई गौरव सिंह, चौकी घघौवा के प्रभरी अजय कुमार सिंह, चौकी सिकंदरपुर के प्रभारी रितेश कुमार सिंह, एसआई पवन मिश्रा, हेड कांस्टेबल विजय प्रकाश दीक्षित, कांस्टेबल अभिषेक तिवारी, अजय कुमार यादव, विजय यादव, कांस्टेबल शिवकुमार यादव, कपिल देव, इंद्रेश पासवान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें