फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस यात्री का जेवरात रखा बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस यात्री का जेवरात रखा बैग चोरी
विज्ञापन

हर्रैया के पास ढाबे पर रुकी थी बस
बस्ती। लखनऊ जाने वाली रोडवेज बस की सीट पर रखे जेवरात और कपड़ों से भरे बैग को हर्रैया के पास ढाबे पर उचक्कों ने चुरा लिया। यात्री ने हर्रैया थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बरेली के इज्जतनगर थानाक्षेत्र के पटेलनगर निवासी पवन कुमार वर्मा ने तहरीर में कहा है कि वह 13 दिसंबर को लखनऊ जाने वाली बस से यात्रा कर रहे थे। बस हर्रैया के तेनुआ स्थित ढाबा के पास रुकी। जहां यात्री व स्टाफ के लोग जलपान करने लगे। पवन के अनुसार वह भी लघुशंका के लिए उतरे। इस दौरान अपना बैग सीट पर छोड़ दिया था, जिसमें सोने के जेवरात व कपड़े थे। लौटकर आने के बाद देखा तो बैग नहीं था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें