नगर पालिका कार्यालय पर धरना देते कर्मचारी।
- फोटो : BASTI
मानदेय के लिए पालिकाकर्मियों ने दिया धरना
बस्ती। नगर विकास कर्मचारी महासंघ के बैनर तले नगर पालिकाकर्मियों ने एक दिवसीय धरना दिया। कर्मचारी मांग कर रहे थे कि उनके मई के बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए। इसके बाद नगर पालिका ईओ को ज्ञापन दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव शुक्ल ने कहा कि कर्मचारियों को वेतन देने के लिए शासनदेश जारी हुआ है। इसके बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है। कोविड-19 में दिन-रात कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को वेतन न मिल पाने के चलते उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है। उन्होंने कहा कि जून भी बीत रहा है, जिसका वेतन जुलाई के प्रथम सप्ताह यानी सात तारीख तक दिया जाना अनिवार्य है, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो काम ठप कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी कर्मचारी हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इस दौरान अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, सेराज, फूलचंद्र, लैश मोहम्मद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।