फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुंगरहा का सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली विकास खंड के राजस्व गांव मुगरहा में तैनात सफाई कर्मी राम मनोहर को ड्यूटी के दौरान कार्यस्थल पर अनुपस्थित रहने के कारण डीपीआरओ घनश्याम सागर ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर की गई है। जांच एडीओ पंचायत सांऊघाट करेंगे।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत रुधौली ने डीपीआरओ को भेजे रिपोर्ट में बताया था कि वह दो दिसंबर को राजस्व गांव मुंगरहा का निरीक्षण किया था। इस दौरान सफाई कर्मी राम मनोहर अपने तैनाती स्थल से बिना किसी पूर्व सूचना व अवकाश के अनुपस्थित थे। आरोप है कि तैनाती स्थल पर नियमित रूप से उपस्थित होकर साफ-सफाई का कार्य नहीं करते। निलंबन अवधि में सफाई कर्मी को विकास खंड-रुधौली से संबद्ध किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें