फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आईजीआरएस निस्तारण में बस्ती प्रदेशभर में अव्वल

Wed, 10 Dec 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनसुनवाई- समाधान (आईजीआरएस) के प्रकरणों का समयबद्ध निरस्तारण करने के मामले में राज्य स्तर पर बस्ती मंडल को प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन

आयुक्त कार्यालय की रैकिंग अव्वल आने पर कमिश्नर अखिलेश सिंह ने प्रसन्नता जताई है। कहा कि यह उपलब्धि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के अथक प्रयास से हासिल हुई है। इसके लिए सभी अधिकारी, कर्मचारी बधाई के पात्र है।
आयुक्त ने ने नोडल अधिकारी/ अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पांडेय, कंप्यूटर ऑपरेटर आफताब अहमद एवं पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जनसुनवाई समाधान (आईजीआरएस) प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निरस्तारण के लिए कार्यालय टीम पूरी शिद्दत से कार्य करती है। प्रतिदिन जनसुनवाई समाधान के प्रत्येक प्रकरण की माॅनीटरिंग की जा रही है। संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आख्या मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यकतानुसार शिकायतकर्ता से वार्ता कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाता है। आयुक्त ने पूरी टीम को इसी तरह से तन्मयता से प्रयास करते रहने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें