फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने मिश्रौलिया से रवाना किया मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने मिश्रौलिया से रवाना किया मशाल जुलूस
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा निर्वाचन 2022 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मिश्रौलिया के ऊंचवा मोहल्ले से सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति एवं स्वीप आइकॉन डॉ. श्रेया ने मशाल जुलूस को रवाना किया। ढोल नगाड़े के साथ मिश्रौलिया और नरहरिया वार्ड के मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया।
स्वीप आइकॉन डॉ. श्रेया ने कहा कि इस क्षेत्र का वोट प्रतिशत बहुत कम रहा है, इस बार अपने मत से इस दाग को मिटा दें। इसी दोनों वार्डों में कई इलाके मलिन बस्ती हैं, जब अपने वोट का सही इस्तेमाल करेंगे तभी ये मलिन बस्ती अच्छी बस्ती बन पाएगी। चुनाव में अपना भी वोट करिए और अपने परिवार सहित पड़ोसियों को भी प्रेरित कर के बूथ तक ले जाइए। जागरूकता रैली पठान टोला के फ़िरोज इराकी चौराहे से शुरू होकर ऊचवा मोहल्ला होते हुए नरहरिया के कामख्या पांडेय के गेट पर समाप्त हुई। इस मौके पर शमीम अहमद, फिरोज इराकी, प्रमोद गुप्ता, हरिराम राजभर ने सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, स्वीप आईकान डॉ. श्रेया, इओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी आदि अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर फ़ैज अहमद, विजय चौधरी, प्रशांत श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, अब्दुल रहमान, मोहम्मद इमरान, अंकुर चौधरी, दिनेश चौधरी, दिनेश सोनकर, कामाख्या पांडेय, संतोष, विनय मिश्र, हिना खातून, राजेश चित्रगुप्त, अशोक श्रीवास्तव आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन

बरात जा रहे दुल्हे को स्वीप आइकॉन ने दिलाई मतदान की शपथ
मशाल जुलूस के दौरान स्वीप आइकॉन डॉ. श्रेया ने रास्ते में बरात लेकर जा रहे दूल्हे को मतदान के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने पूरे परिवार सहित मतदान करने का वचन लिया। सब्जी विक्रेता पंकज सोनकर ने जिला प्रशासन के इस सराहनीय प्रयास को लेकर सब्जी का एक बैग उपहार स्वरूप दिया और अपने आस पड़ोस को भी मतदान कराने का वादा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें