कोठवाभरतपुर गांव में बनकर तैयार एमआरएफ सेंटर संवाद
बस्ती। शहरवासियों को जल्द कचरे के ढेर व दुर्गंध से राहत मिलेगी। नगर पालिका क्षेत्र में दो मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर बनकर तैयार होंगे। वहीं, एक तैयार हो चुका है, उसे दिसंबर के पहले सप्ताह में संंचालन की तैयारी है।
शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर को त्वरित निस्तारण के लिए बन रहे सेंटर सहुलित प्रदान करेंगे। नगर पालिका ने एमआरएफ सेंटर के निर्माण को तेज कराया। जिसमें एक और सेंटर बनकर तैयार हो गया है। एक सेंटर का काम भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सेंटर बनाने के लिए एक-दो दिन में टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
शहर की आबादी करीब दो लाख के करीब है। नगर पालिका के 25 वार्डों से रोजाना करीब 70-80 टन कचरा निकल रहा है। निस्तारण प्लांट एक होने से काफी समस्या आती है। शहर से आठ किमी. दूर कोइलपुरा गांव में संचालित सेंटर पर कूड़ा ले जाने के लिए वाहन को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। दो चक्कर लगाने में चालक व वाहन जवाब दे जाते हैं। इससे समय अधिक लगता है। नया सेंटर नजदीक बन जाने से इसमें आसानी आएगी। अभी कई जगहों पर कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लग जाते हैं, जिससे परेशानी होती है।
प्लांट के आसपास रहने वालाें को हो रही परेशानी को देखते हुए सदर ब्लॉक क्षेत्र के कोठवा भरतपुर गांव में 33.70 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे कचरा निस्तारण प्लांट को जल्द चालू कराया जाएगा। यह प्लांट बनकर तैयार हो गया है। बताया गया कि अभी प्रतिदिन निकल रहे कचरे के सापेक्ष निस्तारण न होने से समस्या ज्यों का त्यों बनी हुई है। इसको देखते हुए कचरा निस्तारण कराने के लिए नगर पालिका ने पांच-पांच मिट्रिक टन कूड़ा निस्तारण की क्षमता के दो नये एमआरएफ सेंटर बनाने की योजना बनाई।
पहला सेंटर कोठवा भरतपुर सेंटर में बना रहा जो पूर्ण है। यहां बिजली कनेक्शन के लिए नपा ने अप्लाई भी कर दिया है। जल्द ही कनेक्शन मिलने पर प्लांट सक्रिय कर दिया जाएगा। वहीं दुबखरा में जमीन चिह्नित है। नपा को भूमि अलाॅट भी कर दी गई है, अब वहां टेंडर कराकर कार्य शुरू होना है। इस पर 33.70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।