फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेलवाडाड़ में सांसद ने किया आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
अंबेडकर प्रतिमा को स्थापित करने के बाद लोगों को संबो​​धित करते सांसद राम प्रसाद चौधरी स्रोत आयो - फोटो : samvad
विज्ञापन
टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक के बेलवाडाड ग्राम पंचायत स्थित अंबेडकर पार्क में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद राम प्रसाद चौधरी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा स्थापित होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतिमा अनावरण के बाद सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने का काम किया। सभी को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। शिक्षा, संगठन और संघर्ष ही बाबा साहब का मूल मंत्र था। समाज शिक्षित होगा तो कोई भी उसके अधिकार नहीं छीन सकेगा। कप्तानगंज विधायक कविंद्र चौधरी अतुल ने संबोधित किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण, प्रकाश व्यवस्था और बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग उठाई। सांसद ने पार्क को जल्द सुंदर बनाने का आश्वासन दिया। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
अध्यक्षता संजय गौतम और संचालन राजेश गौड़ ने किया। इस दौरान अर्जुन यादव, राजेश चौधरी, बलराम यादव, लड्डन खान, दीपक कौर, गुलाम मुहम्मद, प्रह्लाद चौधरी, कचालू, सीताराम भारती, अभिषेक यादव और लाल बहादुर निषाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें