फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती माताओं की गोदभराई, बच्चों का हुआ अन्न प्राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव : ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में हुआ अन्नप्राशन
विज्ञापन

बस्ती। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को मरवटिया सीएचसी पर आयोजित किया गया। सांसद हरीश द्विवेदी ने उद्घाटन व डीएम सौम्या अग्रवाल ने समापन किया। डीएम ने बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से गर्भवती माताओं की गोदभराई व छोटे बच्चों का अन्नप्राशन किया। आयुष्मान के लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड वितरित किया।
मेले के समापन पर पहुंचीं डीएम ने पाया कि 240 लोगों ने स्वास्थ्य मेले में अपना पंजीकरण कराया है तथा निशुल्क सलाह एवं दवाएं प्राप्त कीं। उन्होंने मेले में खुशहाल परिवार दिवस, औषधि वितरण, आयुष्मान भारत, टेली मेडिसिन, टीवी, टीकाकरण एवं विटामिन वितरण, होम्योपैथिक चिकित्सक, स्वच्छ भारत मिशन, बाल एवं महिला विकास, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना काउंटर का निरीक्षण किया। डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक ब्लॉक में प्रतिदिन 200 कोविड-19 की जांच करायी जाए। इसके लिए सभी एलटी का लक्ष्य निर्धारित कर दें, लक्ष्य न पूरा करने वाले एलटी का वेतन रोके। कहा कि पिछले तीन वर्षो में गर्भवती महिला एवं नवजात की मृत्यु दर में कमी आई है। डीएम ने संस्थागत प्रसव कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सदर प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, राजेश पाल चौधरी, सोनू सिंह, रामशंकर यादव, आकाश शुक्ला, डीजीएम अजय मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें