लालगंज। थाना क्षेत्र के महादेवा कुदरहा सड़क मार्ग पर लालगंज बाजार के पास जनता इंटर काॅलेज बारीघाट के सामने शनिवार को ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजवाया।
घायल की पहचान धनघटा थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी असफाक (30) पुत्र गयासुद्दीन के रूप में हुई। वह बाइक से महादेवा से अपने गांव जा रहा था, लालगंज बाजार के जनता इंटर कॉलेज बारीघाट के पास पहुंचा ही था की तभी कुदरहा के तरफ से तेज गति आ रही टेलर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रेलर और चालक को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद