फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आबादी के बीच नाली में पानी जमा होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। कस्बे के लोहिया नगर वार्ड में सड़क किनारे नाली में जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं। यहां के लोगों को मच्छर जनित बीमारी होने की चिंता सता रही है। लोगों का कहना है कि सफाई न होने से नाली जाम हो गई है। उसका गंदा पानी घरों की तरफ फैल रहा है। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत कार्यालय जाने पर अधिशासी अधिकारी नहीं मिलती हैं। ऐसे में वहां शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बभनान-गौर मार्ग पर लोहिया नगर मोहल्ले में मुख्य सड़क के दक्षिण किनारे बनाई गई नाली जगह-जगह चोक हो गई है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सफाई न होने से नाली में प्लास्टिक व कचरा जमा हो गया है। इससे सड़क और घरों के सामने इसका पानी फैल रहा है। लोगों को घर से निकलने में समस्या हो रही है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी न तो सफाईकर्मी ध्यान दे रहे हैं और न ही नगर पंचायत पर जाने पर वहां अधिकारी मिलते हैं। नाली खुली होने से इसमें मच्छर पैदा हो रहे हैं।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह ने बताया कि जल्द ही नाली सफाई करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को नियमित सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें