फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पोल पर पेड़ गिरने से सौ से अधिक घरों की बत्ती गुल

Sat, 26 Jul 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। बारिश के दौरान पोल पर बरगद का पेड़ गिरने से शुक्रवार को सौ से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत उपकेंद्र बाघौड़ी से जुड़े आमा गांव में सौ से अधिक परिवार रहते हैं। शुक्रवार दोपहर में बारिश के दौरान तेज हवा के चलने से बरगद का पेड़ गिरने से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि वे कटौती और फाल्ट से पहले से ही परेशान थे।
विज्ञापन

अब पोल टूटने से उनकी समस्या और बढ़ गई है। अवर अभियंता सूर्य नारायण यादव ने बताया कि कर्मचारियों का लगाया गया है। पोल उपलब्ध होते ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें