फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 24 हजार से ज्यादा आवेदन लटके, प्रमाणपत्र के लिए तहसील के चक्कर काट रहे अभ्यर्थी

Sat, 13 Jan 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सदर तहसील में आय-जाति और निवास प्रमाणपत्र के करीब 24 हजार से ज्यादा आवेदन लटके हुए हैं। इसके चलते पुलिस भर्ती परीक्षा और छात्रवृत्ति का आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तहसील प्रशासन की ओर से बताया जा रहा है कि तीन दिन तक सर्वर काम न करने और अब उसके स्लो होने से आवेदन लंबित हुए हैं। सप्ताह भर में जहां प्रमाणपत्र बन जाने चाहिए, एक महीने से ज्यादा समय होने के बाद भी आवेदन लेखपाल तक ही नहीं पहुंच पाए हैं। अभ्यर्थी लेखपाल से लेकर तहसील कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बनकटी के प्रमोद तहसील में हलका लेखपाल को ढूंढते मिले। पूछने पर बताया कि करीब 20 दिन पहले जाति व आय प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। मगर, अब तक लेखपाल ने रिपोर्ट नहीं लगाया है। कंप्यूटर सेल से पता किया तो बताया गया कि लेखपाल के पास जाइए। उन्हें ही ढूंढ रहा हूं। जबकि तहसील में भटकते मिले बहादुरपुर के अमोद ने बताया कि जन सेवा केंद्र वाले ने बताया कि आवेदन तहसील स्तर पर लंबित है। पता करने आज आया हूं। इस पटल से उस पटल तक चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस भर्ती का फॉर्म भरने के लिए उन्हें जाति प्रमाणपत्र की जरूरत है।
छात्रवृत्ति में अब पिता का आय प्रमाणपत्र
छात्रवृत्ति फार्म में पहले विद्यार्थियों का आय प्रमाणपत्र जमा किया जाता था। इस बार शासन ने इसमें बड़ा बदलाव किया है। अब छात्र की जगह माता-पिता के आय प्रमाणपत्र को जमा करना होगा।
विज्ञापन

सात दिन में आवेदन निस्तारित करने का है नियम
आय-जाति प्रमाणपत्र के आवेदन को सात दिन में ही निस्तारित करने का नियम है, लेकिन 20 से 25 दिन बाद भी प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। बहुत सारे आवेदन तो ऑनलाइन प्रक्रिया में आगे बढ़ ही नहीं रहे हैं।
छात्रवृत्ति फार्म जमा करने के बाद पता चला कि इसमें पिता का आय प्रमाणपत्र लगेगा। एक हफ्ते पहले ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन अब तक प्रमाणपत्र नहीं आया।
राम अशीष दुबे, बहादुरपुर
...
निवास प्रमाणपत्र की जरूरत है। ऑनलाइन आवेदन किए हुए 10 से ज्यादा समय हो गया है, अब तक पर आया नहीं है।
हिमांशु ओझा, कोरमा
- ई- डिस्टि्क्ट का सर्वर पूरे प्रदेश में काम नहीं कर रहा था। पुलिस भर्ती के आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की ओर से प्रमाणपत्र के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आ गए हैं। इससे सर्वर पर लोड बढ़ गया है। लंबित प्रकरणों का निस्तारण तेजी से कराया जा रहा है। तीन से चार दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

-गुलाबचंद्र,
एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें