फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो हजार से अधिक कैमरों से कांवड़ यात्रा की निगरानी शुरू... कंट्रोल रूम सक्रिय

Mon, 21 Jul 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। इस बार कांवड़ मेला में सुरक्षा की व्यवस्था और तगड़ी कर दी गई है। भद्रेश्वरनाथ मेला परिक्षेत्र समेत हाईवे एवं शहर के सभी डायवर्जन प्वाइंट पर कुल दो हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अधिक मेगापिक्सल क्षमता वाले इन कैमरों में नाइट विजन और वाइस रिकार्डिंग की सुविधा है। इन अत्याधुनिक कैमरों के जरिये मेला क्षेत्र की निगरानी होगी। इसके लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था की माॅनीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण मणि तिवारी और शहर कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी मुस्तैद रहेंगे। यह अधिकारी कंट्रोल रूम से मेला परिक्षेत्र के अलावा हाईवे और शहर के सभी डायवर्जन प्वाइंट की निगरानी करेंगे। जैसे ही कहीं कोई चूक नजर आएगी तत्काल फोन से मौके पर मौजूद अधिकारी को अवगत कराया जाएगा। खामियों को दूर करने के निर्देशित किया जाएगा। दो हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संपूर्ण मेला क्षेत्र, कांवरियों के मार्ग की मॉनीटरिंग की व्यवस्था बनाई गई है। इसके माध्यम से कांवड़ियों के सुगम यातायात पर नजर रखी जा रही है। यातायात डायवर्जन पर भी चौकसी बरती जा रही है। विभिन्न स्थानों पर लगाई गई पुलिस की ड्यूटी भी चेक की जा रही है। यदि कहीं पर पुलिस के जवान ड्यूटी से इधर उधर हुए तो उन्हें कंट्रोल रूम से तत्काल फोन जाएगा। वायरलेस सेट भी बोलने लगेगा। कांवड़ मार्ग और मेला क्षेत्र को डिजिटल व्यवस्था के जोड़ दिया गया है। यदि किसी डायवर्जन प्वाइंट पर कोई वाहन लेकर आगे बढ़ेगा तो कैमरे में यह कैद हो जाएगा। अधिकारी भी तत्काल हरकत में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें