महोत्सव के समापन समारोह का दीप प्रज्जवलन करके शुभांरभ करते राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी।
- फोटो : BASTI
मोदी और योगी पर करना चाहिए अभिमान : उपेंद्र
बस्ती। प्रदेश के खेल एवं युुवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने जिले के ऋषियों, शहीदों और साहित्यकारों को नमन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सही समय पर सही निर्णय लेने का नतीजा रहा कि बाकी देशों की अपेक्षा अपने देश में कम नुकसान हुआ। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि का कमाल है।
वह बस्ती महोत्सव के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमें अभिमान करना चाहिए।
समारोह को सदर विधायक दयाराम चौधरी, विधायक हर्रैया अजय सिंह, आईजी अनिल कुमार राय ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष रुपम मिश्रा, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, अनूप खरे, विवेकानंद मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हास्य कलाकार सुनील पॉल और मिमिक्री आर्टिस्ट वीआइपी ने लोगों ने खूब गुदगुदाया। इस दौरान पूरा पांडाल हंसी के ठहाकों और तालियों की गड़गड़ाहट से लगातार गूंजता रहा।