फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शृंगीनारी से ही मुनीम के पीछे लगे थे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
शृंगीनारी से ही मुनीम के पीछे लगे थे बदमाश
विज्ञापन

परशुरामपुर (बस्ती)। क्षेत्र के डुहवा पांडेय के पास शुक्रवार रात बदमाशों की गोली के शिकार मुनीम की हालत खतरे से बाहर है। हालांकि डाक्टरों ने बातचीत करने से अभी मना कर रखा है। बताया जा रहा है कि शृंगीनारी कस्बे से ही बदमाश पीछे लग गए थे।
उधर, पुलिस ने घायल सेल्समैन के पिता सभापति पांडेय निवासी डुहवा पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने प्रेम सोनी और अन्य अज्ञात के विरुद्ध लूट और हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है। चर्चा है कि आरोपित सहित कई अन्य को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। तफ्तीश कर रहे इंस्पेक्टर राजेश मिश्र ने बताया कि तहरीर में प्रेम सोनी पर गोली मारकर 50 हजार रुपये लूटने का सीधा आरोप लगाया गया है। एसएचओ का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। सीओ शेषमणि उपाध्याय के मुताबिक पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब नौ बजे बेदीपुर बाजार में स्थित देसी शराब ठेके के 40 वर्षीय मुनीम लालमणि पांडेय को सरेराह बदमाशों ने गोली मार दी थी। दुकान बंद करके लालमणि बाइक से गांव की तरफ निकले थे। डुहवा पांडेय गांव से करीब दो किमी पहले घात लगाए बैठे बदमाशों ने रात में करीब 10 बजे उनको गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल अयोध्या ले गई। वहां गोली निकाली गई। बताया जा रहा है कि शृंगीनारी में रुकने के दौरान आरोपी पीछे लगे और गांव के निकट पहुंचने पर लूट के इरादे से गोली मार दी थी। उसके बाद बाइक में टंगा झोला उतारकर चले गए। झोले में 50 हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें