फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोबाइल की दुकान में चोरी का पर्दाफाश, बाल अपचारी समेत तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल की दुकान में चोरी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के पाकर डाड़ स्थित मोबाइल की दुकान में 23 फरवरी की रात हुई चोरी का पुलिस ने बृहस्पतिवार को पर्दाफाश कर दिया। बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 56 एंड्राइड मोबाइल, 21 कीपैड मोबाइल एक बाइक और 1150 रुपये नकद मिले हैं। कलवारी थाना क्षेत्र के तिसाह निवासी अभिषेक निगम पर गैंगस्टर एक्ट समेत 21 और लालगंज थाना क्षेत्र के प्रशांत पाल पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। दो और चोरियों में भी इनका हाथ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के सभागार में चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए एएसपी श्यामकांत ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए लालगंज व स्वॉट और सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम लगाई गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी लालगंज थाना क्षेत्र में की गई। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 23 फरवरी को उन लोगों ने पाकर डाड़ चौराहे पर एक मोबाइल की दुकान के पास जाकर रेकी की थी। रात में बाइक से जाकर राॅड से शटर ताला तोड़कर महंगे-महंगे मोबाइल फोन की चोरी कर बोरे में भर लिया। भागते वक्त सीसीटीवी के तार को काटकर डीवीआर को भी उठा ले गए थे।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने रास्ते में जाते समय लालगंज से आगे कुआनो नदी में डीवीआर को फेंक दिया था और मोबाइल फोन को गेहूं के खेत में छिपा दिया था। बृहस्पतिवार को मोबाइल फोन को गोरखपुर बेचने जा रहे थे। बाइक के संबंध में बताया कि 15 दिन पहले बस्ती कचहरी में तारीख देखने गए थे। लौटते समय कचहरी के पास से बाइक चोरी कर ली थी। साड़ियों के संबंध में पूछताछ में बताया कि महादेवा से आगे बस्ती की तरफ एक मकान में ताला तोड़कर चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें