फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से तंग आ गई थी विवाहिता, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता की खुदकुशी के मामले में नया मोड़ आ गया है। पति ने गांव के ही अली हुसैन उर्फ कल्लू पर पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि घटना वाले दिन विवाहिता जब दोनों बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी तो रास्ते में आरोपी उससे मिल गया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे आहत होकर उसने खुदकुशी का रास्ता चुन लिया। तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 27 विवाहिता ससुराल में दो मासूम बच्चों के साथ रहती थी। पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता है। पत्नी की मौत की खबर पाकर घर आए पति ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर कहा कि गांव का ही आरोपी अली हुसैन उर्फ कल्लू ने उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन

24 फरवरी की सुबह करीब नौ बजे पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी मिल गया और पत्नी से छेड़खानी करने लगा। उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो पिटाई भी की। तहरीर में पति ने यह भी लिखा है कि जब बच्चे फोन कर घटना की उसे जानकारी देते थे तो बच्चों को भी जान से मारने की धमकी देता था।
विवेचक लालजी यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कलवारी पुलिया-रामजानकी मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें