फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोबाइल की मरम्मत करने वाले को पीटा

Thu, 23 Jan 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा बाजार में एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर तीन लोग पहुंचे और दुकान संचालक को जमकर पीटा। बाजार के लोगों के बीच-बचाव के बाद दुकानदार की किसी तरह जान बची।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही निवासी साहबान अली कुदरहा बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलता है। बुधवार की शाम दुकान पर दो लड़की और एक लड़का आधार कार्ड से रुपये निकालने के लिए आए। रुपये निकालने के दौरान लड़की का आधार कार्ड नीचे गिर गया, जिसे दुकानदार संचालक ने उठाया और लड़की को देने लगा। तभी उसके साथ आए लड़के ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि तुमने लड़की का हाथ पकड़ा।
इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और लड़के ने अदो साथियों को भी फोन कर बुला लिया और तीनों लोग दुकान में घुसकर दुकानदार को लात-घूसों से पीटा। दुकानदार की गुहार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बीच-बचाव किया, तब जाकर दुकानदार की जान बची। मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें