फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धुलाई सेंटर का कर्मचारी तमंचा के साथ गिरफ्तार

Thu, 23 Jan 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। परशुरामपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर की करीब 12 बजे मुखबिर की सूचना पर एक युवक को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। युवक पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

परशुरामपुर के एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह हमराहियों के साथ कस्बे में वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन धुलाई सेंटर पर काम करने वाला एक व्यक्ति असलहा रखे हुए है। पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान राजू मौर्य निवासी चंदापुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें