फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से कर ली 53 हजार की खरीदारी, जांच शुरू

Wed, 15 Oct 2025 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के मोबाइल फोन को हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन खरीदारी कर लाखों की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पीड़ित संतोष कुमार मौर्य ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बनकटिया सुकरौली निवासी संतोष कुमार मौर्य ने तहरीर में बताया कि उनका मोबाइल फोन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया। हैकर ने उनके मोबाइल और आईडी का दुरुपयोग कर ऑनलाइन एप के माध्यम से दो मोबाइल फोन खरीद लिए। इस लेन-देन की कुल कीमत 53 हजार 329 रुपये उनके क्रेडिट कार्ड से कट गई। संतोष कुमार ने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड की जानकारी होने पर उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क किया और भुगतान रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लेन-देन पूरा हो चुका था। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत साइबर क्राइम थाना में दर्ज कराई।
सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर रामकुमार राजभर ने कहा कि तकनीकी टीम की मदद से मोबाइल और ऑनलाइन एप से जुड़े ट्रांजेक्शन, लोकेशन डेटा और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें