फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गणित ओलंपियाड और स्पेल-बी प्रतियोगिता में पांच बच्चों का चयन

Wed, 15 Oct 2025 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड, स्पेल-बी प्रतियोगिता के प्रतिभागी- विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में मंगलवार को जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड एवं स्पेल-बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में पूरे जनपद से शीर्ष पांच बच्चों का चयन किया गया। टॉप 5 में कुदरहा ब्लॉक की कमल नयन, दुबौलिया ब्लॉक के अमर प्रताप, कप्तानगंज ब्लॉक के शिवेन्द्र, परशुरामपुर ब्लॉक के लक्ष्मी और अभिमन्यु शामिल रहे। प्रतियोगिता के प्रभारी एवं नोडल प्रवक्ता अलीउद्दीन खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में गणित विषय के प्रति रुचि और तार्किक सोच को विकसित करना है।
विज्ञापन

स्पेल-बी प्रतियोगिता में भी विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। कक्षा 8 में कप्तानगंज ब्लॉक के आदर्श, रुधौली ब्लॉक की ऐजल मौर्या और कप्तानगंज ब्लॉक के अनीश कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 5 में कुदरहा ब्लॉक की अर्पिता, कप्तानगंज ब्लॉक के अनुराग और कप्तानगंज ब्लॉक की अनामिका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 3 में रुधौली ब्लॉक के युवराज, परशुरामपुर ब्लॉक की किरन और दुबौलिया ब्लॉक के विवेक चौरसिया ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने प्रमाण पत्र, मेडल, शील्ड, बैग और स्टेशनरी देकर सम्मानित किया। शेष सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके हौसले को बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें