फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिल्ली में लाल किला के पास मिला सुसाइड नोट लिखकर लापता हुआ छात्र

Fri, 29 Sep 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बैग लेकर लावारिस घूमते समय दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ
विज्ञापन

सूचना पाकर उसे लाने पिता दिल्ली रवाना, पुलिस ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। सुसाइड नोट लिखकर लापता हुआ किसान इंटर काॅलेज के नौवीं का छात्र आजाद सिंह बृहस्पतिवार को दिल्ली के लाल किले के पास घूमता हुआ पुलिस को मिला। तस्दीक करने के लिए दिल्ली पुलिस के एसआई ने स्कूल के प्रधानाचार्य और छात्र के पिता को फोन किया तो इसकी जानकारी हुई। उसके पिता उसे लाने दिल्ली रवाना हो चुके हैं।
किसान इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. बृजेश कुमार पासवान ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे उनके पास दिल्ली के लाल किला पुलिस चौकी से फोन आया। फोन पर बताया गया कि एक लड़का स्कूल बैग लेकर संदिग्ध हाल में घूम रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम आजाद सिंह तथा अपने स्कूल का नाम किसान इंटर काॅलेज परशुरामपुर बताया। दिल्ली पुलिस ने आजाद से प्रधानाचार्य की बात कराई और उसकी एक फोटो भी प्रधानाचार्य के ब्हाट्सएप पर भेजा।
विज्ञापन

फोटो देखने के बाद प्रधानाचार्य ने आजाद के पिता जय प्रकाश सिंह को उसके दिल्ली में होने की बात बताई। जय प्रकाश सिंह ने भी लाल किला चौकी के प्रभारी से बात की। प्रधानाचार्य ने बताया कि उन्होंने आजाद के लापता होने की सूचना फेसबुक पर डाला था ,जिसमे उनका फोन नंबर था। वहीं से नंबर लेकर दिल्ली पुलिस ने उनके पास फोन किया था।
विज्ञापन

...
23 सितंबर को लापता हुआ था आजाद
थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी जयप्रकाश सिंह का बेटा आजाद सिंह (15) किसान इंटर कॉलेज परशुरामपुर में कक्षा नौ का छात्र है। वह 23 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे पढ़ने के लिए स्कूल गया। उसने अपने एक दोस्त के हाथ एक चिट्ठी लिखकर पिता के पास भिजवा कर कहीं चला गया। चिट्ठी में अवधी भाषा में लिखा है कि एक लड़की और दो लड़के उसे फंसाने के लिए शिक्षक से शिकायत कर दी है। इस वजह से शिक्षक ने उसे थप्पड़ मारा। उसने लिखा है कि इस कारण वह मरने जा रहा है। तब से उसका कहीं पता नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें