फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू दिखाकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू दिखाकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। पड़ोसी जनपद गोंडा के खोड़ारे थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती को चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के विरुद्ध दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने खोड़ारे पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगा;द्म है कि रविवार की सुबह करीब 4त्न30 बजे वह नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर गई थी। वह घर लौट रही थी। रास्ते में गांव का ही एक युवक हाथ में चाकू लेकर आ गया। जान से मारने की धमकी देते हुए गन्ने की खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। शोरगुल सुन जब गांव वाले मौके पर पहुंचे तो वह दोबारा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष खोड़ारे प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें