फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत खाकर लौटते वक्त हिस्ट्रीशीटर की हुई थी हत्या

विज्ञापन
सोनहा पुलिस और स्वाट टीम की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
दावत खाकर लौटते वक्त हिस्ट्रीशीटर की हुई थी हत्या
विज्ञापन

सोनहा (बस्ती)। सल्टौआ गोपालपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर राकेश उर्फ प्रदीप की हत्या उसके करीबी दोस्त ने की थी। सोमवार को पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए अभियुक्त हरि प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि घटना के दिन सभी दोस्त पास के एक गांव में लिट्टी-चोखा खाने गए थे। नशे में पुराने झगड़े को लेकर हिस्ट्रीशीटर राकेश हरि प्रसाद को गाली देने लगा। वहां बात टल गई लेकिन घर आते समय नहर की पटरी पर फिर दोनों में गाली-गलौज होने लगी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि इंटरलॉकिंग की ईंट उठाकर उसने राकेश के सिर में वार कर दिया। दोनों में नहर पर भी कई बार उठापटक हुई। इसके बाद हरि प्रसाद ने दोबारा वार कर दिया। बेहोश होने पर उसी हालत में राकेश को छोड़कर भाग गया। बाद में परिवार के लोगों को जानकारी हुई। तब लोग उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से रेफर होने के बाद उसे बलरामपुर हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया। जहां से परिवार के लोग डिस्चार्ज कराकर घर ले गए। तीन जून की सुबह घर पर हिस्ट्रीशीटर राकेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सोनहा राजेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस को मोबाइल कॉल डिटेल्स के जरिए आरोपी तक पहुंचने में कामयाबी मिली। तभी पता चला कि 30/31 मई की शाम करीब सात बजे मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद राकेश साइकिल लेकर निकाला था। पुलिस का कहना है कि वह उसी दावत में गया था। राकेश की मां राजपति की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन की तो सारी कहानी खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें