भानपुर। रोजगार के लिए दिल्ली जा रहे 52 वर्षीय की बस में अचानक तबियत खराब हो गई। वह सोनहा पड़ाव पर उतर गए और बेहोश हो गए। सूचना पर पुलिस ने उन्हे सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के जगदीशपुर नौगढवा टोला अमिलहवा निवासी राम अवतार चौहान 52 वर्ष रोजगार के सिलसिले में मंगलवार की सुबह दिल्ली जाने के लिए बस में बैठे थे। उसी दौरान उनकी तबियत खराब हो गई। इसके बाद वह सोनहा पड़ाव पर उतर गए और बेहोश हो गए। आनन फानन मौके पर पहुंचे परिजन और सोनहा पुलिस ने उन्हे सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक की ओर से मृत्यु की पुष्टि किए जाने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामअवतार चौहान चार भाईयों में तीसरे नंबर के थे।