बभनान। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बभनान रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर पश्चिम कर्मा गांव के पास डाउन लाइन से गुजर रही स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची चौकी थाना छपिया की पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह स्थानीय कस्बे से सटे छपिया थाना क्षेत्र के चांदा बुजुर्ग निवासी रमेश प्रजापति उर्फ अन्नू 50 वर्ष कर्मा गांव के पास डाउन लाइन पार कर रहे थे। उसी दौरान स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई।
इस संबंध में चौकी प्रभारी बभनान थाना छपिया घनश्याम वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छानबीन की जा रही है।