फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी से शादी करने बरात लेकर पहुंचा अधेड़, पुलिस ने रोका

Fri, 17 Jan 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
16 साल की किशोरी से 50 वर्ष का शख्स करने पहुंचा था शादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। शांता देवी मंदिर परिसर शृंगीनारी में शुक्रवार को किशोरी की अधेड़ से शादी की कोशिश को पुलिस ने समय से पहुंचकर नाकाम कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, हर्रैयाक्षेत्र के एक गांव की 16 साल की किशोरी को शृंगीनारी मंदिर परिसर में शादी के लिए उसके परिजन लेकर आए। गाजे-बाजे के साथ दोपहर करीब दो बजे बरात पहुंची तो पता चला कि किशोरी से शादी करने वाला 50 साल से अधिक उम्र का है। इसी बीच किसी ने परशुरामपुर थाने पर फोन कर सूचना दे दी।
विज्ञापन

परशुरामपुर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक मुनिंद्र त्रिपाठी हमराहियों के साथ मंदिर परिसर पर पहुंचे और पूछताछ के बाद शादी को रोकवा दिया। मौके की नजाकत भाप कर बराती तथा दूल्हा रफू चक्कर हो गए। बरातियों के जाने के बाद उप निरीक्षक मुनिंद्र त्रिपाठी ने किशोरी तथा उसके साथ के लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ शुरू की। मंदिर परिसर में उपस्थित पुजारी को भी पुलिस ने नसीहत दी कि यदि इस तरह की गैर कानूनी शादियां मंदिर परिसर में होती हैं तो आप लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें