फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रो आब्जर्वर मतदान पूर्व की तैयारी व मॉकपोल पर रखेंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
‘माइक्रो आब्जर्वर मतदान पूर्व की तैयारी व मॉकपोल पर रखेंगे नजर’
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में माइक्रो आब्जर्वर सामान्य प्रेक्षकों के पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण में कार्य करेंगे। माइक्रो आब्जर्वर मतदान केंद्र पर मतदान पूर्व की तैयारी पर नजर व मॉकपोल पर निगरानी रखेंगे। माइक्रो आब्जर्वर पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी के रूप में कार्य नहीं करेंगे। उनकी नजर मतदान प्रक्रिया स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पर ही रहेगी।
विज्ञापन

यह जानकारी सीडीओ/प्रभारी कार्मिक निर्वाचन डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने दी है। वे भारत रत्न अटल बिहारी प्रेक्षागृह में माइक्रो आब्जर्वर के प्रशिक्षण में बोल रहे थे। कहा कि माइक्रो आब्जर्वर मतदान प्रक्रिया की गोपनीयता, मतदान अभिकर्ताओं का प्रवेश, आचरण एवं व्यवहार, अनुपस्थित, शिफ्टेड और डुप्लीकेट मतदाताओं का पहचान, अमिट स्याही लगाने का तरीका, मतदाताओं के पहचान के लिए एपिक एवं वैकल्पिक पहचान दस्तावेज, निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट तैयार करना तथा आयोग के निर्धारित प्रारूपों पर रिपोर्ट देंगे। कहा कि यदि उन्हें यह लगता है कि किसी कारण से मतदान प्रक्रिया दूषित हो रही है तो तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देंगे। यदि एक से अधिक मतदेय स्थल हैं तो सभी मतदेय स्थलों पर बारी-बारी से माइक्रो आब्जर्वर भ्रमण करेंगे। मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. विवेक ने जानकारी दिया। इस मौके पर उप निदेशक कृषि रक्षा राम बचन राम, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, पीडी कमलेश सोनी, डीपीआरओ एसएस सिंह, राजाशेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें