फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एमआर की मौत

विज्ञापन
मृतक अरविंद पांडेय के घर पर लगी भीड़
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के भवनापुर स्थित निजी स्कूल के पास शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 40 वर्षीय दवा कम्पनी के प्रतिनिधि अरविंद पांडेय की मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया।
विज्ञापन

वहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
पगार गांव निवासी अरविंद पांडेय पुत्र स्व. माधव प्रसाद पांडेय बाइक से कप्तानगंज की ओर जा रहे थे। स्कूल के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान ट्रैक्टर लेकर चालक भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
अरविंद पांडेय मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (दवा प्रतिनिधि) के साथ ही मीडिया कर्मी के रूप में भी कार्य करते थे। उनके परिवार में पत्नी मिथिलेश पांडेय, 12 वर्षीय पुत्र शिवांश और पुत्री मान्या हैं। उनकी मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक के घर लोग पहुंचकर ढाढ़स बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें