बस्ती। पचपेड़िया स्थित क्रिकेट अकादमी में बृहस्पतिवार को युवा क्रिकेटरों के लिए मास्टर कैंप का आयोजन किया गया। बीसीसीआई लेवल-1 एवं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया लेवल-2 प्रमाणित कोच अनिकेत उपाध्याय ने युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम के माध्यम से बच्चों को उन मानसिक अभ्यासों से रूबरू कराया गया, जिनका उपयोग दुनिया के शीर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर करते हैं। राहुल उपाध्याय ने कहा, युवा क्रिकेटरों को अच्छे शॉट वाले खिलाड़ी तैयार करना नहीं है, बल्कि ऐसे मैच-विजेता बनाना है जो किसी भी विपरीत परिस्थिति में मानसिक रूप से न टूटें। कोच पृथ्वी सिंह ने कहा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का यह पाठ्यक्रम हमारे बच्चों को भविष्य की बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। क्रिकेटरों ने भी संवाद किया। संवाद