फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के रखौना में शनिवार सुबह कमरे के अंदर छत पर लगे पंखे की कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका विवाहिता का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक लालगंज थानाक्षेत्र के रखौना निवासी शिव शंकर यादव की शादी संतकबीरनगर नगर जिले के कोतवाली थानांतर्गत बनोहरी (उतरावल) गांव में छह माह पहले पूनम से हुई थी। शुक्रवार को पूनम के ससुर का ब्रह्मभोज था। बताया जा रहा है किसी बात को लेकर पूनम व पति शिवशंकर के बीच कहासुनी हो गई थी। शनिवार सुबह दरवाजा बंद रहने पर शिवशंकर ने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसा तो देखा पूनम पंखे के कुंडे से साड़ी के फंदे में लटकी हुई है। शव को नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दी। पूनम के भाई सुजीत यादव की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने पति शिवशंकर सहित उसकी भाभी, बहन सहित अन्य के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सुजीत ने बताया कि शुक्रवार रात पूनम ने फोन कर बताया था कि यहां से ले चलो नहीं तो कल तक हम नहीं बचेंगे। सुबह मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें