फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकी मिली विवाहिता, अस्पताल ले जाते मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटकी मिली विवाहिता, अस्पताल ले जाते मौत
विज्ञापन

पैकोलिया। थानाक्षेत्र के औरातोदां गांव में 25 वर्षीय विवाहिता को संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटका पाया गया। परिवार वालों का कहना है कि बेहोशी की हालत में आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, मगर रास्ते में ही मौत गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परिवार के लोगों के मुताबिक, हरिकांत उर्फ पुत्तू चौहान की 25 वर्षीय पत्नी पूजा बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे घर के अंदर बेडरूम में छत की कुंडी से साड़ी का फंदा गले में लगा लिया। शव घर लाकर पति ने करीब 1.30 बजे सूचना पुलिस को दी। उसके बाद छावनी थानाक्षेत्र के बीरपुर खरहरा निवासी अपने ससुर नाथूराम को भी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा की शादी हरिकांत उर्फ पुत्तू चौहान के साथ 2017 में हुई थी। दो बच्चे, तीन साल का हर्षवर्धन और 11 माह का ईसवर्धन हैं। विवाहिता के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें