बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के मेहनिया गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकलने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मटिहनिया गांव निवासी सन्नो ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि करीब पांच वर्ष पहले उसकी शादी गौर थाना क्षेत्र के मेहनिया गांव निवासी मोहम्मद फिरोज पुत्र मोहम्मद शहजाद के साथ हुई थी। पति उसे अक्सर मारते-पीटते हैं। मायके से दहेज में तीन लाख रुपये लाने को कहते हैं। एक माह पहले पति फिरोज ने दूसरी शादी कर ली व उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
ससुर मोहम्मद शहजाद, सास गुलाबुन निशा, ननद रजिया व देवर इम्तियाज भी दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। खाना भी नहीं देते। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित मारपीट की धारा में केस दर्ज कर लिया है।