फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 24 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 24 पर मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। लेनदेन, राजनीतिक बहस, मुकदमे में गवाही न देने, आपसी विवाद व पुरानी रंजिश के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 22 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के डफाली टोला निवासी सब्बो का आरोप है कि मोहल्ले के जमील, आजम समेत चार लोगों ने मिलकर पैसे लेने की बात को लेकर उनके भाई को मारापीटा। जब वे झगड़ा छुड़ाने गईं तो उन्हें भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर निवासी संतोष कुमार गौतम का आरोप है कि राजनैतिक बात को लेकर हर्रैया थाने के महाखरपुर निवासी दिनेश गौतम, श्याम सुंदर, वीरेन्द्र व शशिकांत ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारापीटा। भाग कर वे घर में गए तो अंदर घुसकर भी मारपीट कर धमकाया। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के भैसा पांडेय निवासी चंद्रप्रकाश पांडेय का आरोप है कि पूर्व में दर्ज मुकदमे में गवाही न देने की बात को लेकर गांव के रवींद्रनाथ तिवारी और अष्टभुजा उर्फ राहुल ने जान से मारने की धमकी दी। गौर थाने के बलुआ कुंड निवासी सुनीता देवी का आरोप है कि उनके जेठ संतराम, उनकी पत्नी व बेटे ने आपसी विवाद को लेकर मापीट कर धमकाया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के संतराम का आरोप है कि सुनीता पत्नी सर्वेश ने आपसी विवाद को लेकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कलवारी थाने के बखड़ौरा निवासी चांदतारा का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव की लक्ष्मी, वीरेंद्र, रामअधीन समेत चार लोगों ने मारपीट कर धमकाया। वहीं, दुबौलिया के चिलमा परसन निवासी शकुंतला का आरोप है कि गांव की भारती, अदालत, गुड़िया व गीता ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर जानमाल की धमकी।
संक्षिप्त खबरें-2
जबरन घर से छीनकर ले गए गाड़ी
बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के सुपेलवा में बजाज फाइनेंस से किस्त पर ली गई चार पहिया गाड़ी कुछ लोग जबरन घर से उठा ले गए। इस संबंध में वाहन स्वामी ने तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने लूट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली के सुपेलवा निवासी मीना देवी का आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के अधिकारी के साथ विकास श्रीवास्तव, विशाल शास्त्री व अन्य उसके घर आए और जबरन चार पहिया वाहन छीन कर ले गए। महिला का कहना है कि उसने गाड़ी की किस्त का पैसा आरोपियों को दिया था लेकिन उन लोगों ने उसे जमा नहीं किया। संवाद
विज्ञापन

पति पर उत्पीड़न व अश्लील हरकत का केस
बस्ती। लालगंज थाने में तहरीर देकर एक विवाहिता ने बताया है कि उनकी शादी वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। आरोप है कि ससुराल में कम दहेज लाने के नाम पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उनके साथ अश्लील हरकत की गई। पुलिस ने आरोपी पति विकास समेत पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें