फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 बूथों पर 1,235 को लगा कोरोनारोधी टीका....

विज्ञापन
विज्ञापन
39 बूथों पर 1,235 ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण के क्रम में रविवार को अवकाश के दिन भी अभियान चलाकर लोगों का टीकाकरण किया। गांवों में डोर-टू-डोर जाकर स्वास्थ्य टीम ने वैक्सीनेशन किया। कुल 39 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाया गया, जिसमें 1,235 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया।
अभियान में छह लोगों को प्रीकाशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा किशोर-किशोरियों के टीकाकरण पर जोर दिया गया। अभियान में 135 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई। जबकि 12 से 14 वर्ष के 131 बच्चों को टीका लगा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्य हुआ। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिए भी टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला व महिला अस्पताल में वैक्सीनेशन हुआ। जिला अस्पताल में 30 को कोविशील्ड और 40 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एसीएमओ ने कहा कि प्रीकॉशन डोज लगवाने वाले लोग अपने फोन से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करके बूथ पर पहुंचें, इससे आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए 639 नमूने मेडिकल कॉलेज भेजे गए
बस्ती। जिले में 30 मार्च से अब तक जिला कोरोना मुक्त है। रविवार को टीम ने 639 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि अब जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी। सीएमओ ने कहा है कि कोरोना की संभावना को देखते हुए तैयारी की जा रही है। क्योंकि कई देशों में चौथी लहर से अफरा तफरी मच गई है। लिहाजा पहले से ही बने सभी कोरोना सेंटरों को सक्रिय रहने को कहा गया है। लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की भी सलाह दी जा रही है। बताया कि कोरोना जांच के लिए सार्वजनिक स्थल मसलन रोडवेज व रेलवे स्टेशन के अलावा चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थलों पर भी कराया जाएगा। संभावित खतरे को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें