फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भारोत्तोलन में मनोज और इमरान ने मारी बाजी

विज्ञापन
मंडलीय माध्यमिक विद्यालीय प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक विद्यालयीय खेल प्रतियोगिताएं सोमवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं। मंडलीय भारोत्तोलन और जनपद स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम और तकनीक का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंडलीय भारोत्तोलन में 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जबकि मलखंभ प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज श्रृंगीनारी में हुई मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग के 79 किग्रा भार वर्ग में मनोज ने 109 किग्रा भार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। 88 किग्रा वर्ग में अनोमल कसौधन 97 किग्रा भार उठाकर पहले स्थान पर रहे।
अंडर-17 बालक वर्ग के 60 किग्रा भार वर्ग में जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार के मो. इमरान ने 102 किग्रा भार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया।
किसान इंटर कॉलेज भानपुर के संदीप ने 84 किग्रा के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। 56 किग्रा वर्ग में शिवम ने 96 किग्रा भार उठाकर पहला और शमशाद रजा ने 74 किग्रा के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। 71 किग्रा वर्ग में पारसनाथ 88 किग्रा भार उठाकर प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें