बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के जोगिया पाठक गांव के वाहिद चक मजरा निवासी 43 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव बगल के झिंगउवा पुरवे के सिवान में शुक्रवार सुबह गेहूं के खेत में शव मिला। खेत में शव मिलने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
हरीराम चौधरी के सबसे बड़े बेटे 43 वर्षीय लालदेव वर्मा रोजी रोटी के लिए मुंबई में रहते थे। लेकिन छोटे भाई काल देव की तबीयत खराब होने और उसके इलाज के लिए घर आकर यहां टैक्सी चलाने का काम करते थे। लेकिन भाई के इलाज और उसके मौत के चलते लालदेव ने अपनी टैक्सी बेंच दी और घर पर ही रहकर खेती करने लगे था।
परिवार और पड़ोसियों की माने तो उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह अपने पीछे बूढे मां-बाप के साथ पत्नी और तीन बेटियों अर्पिता (10), अर्षिता (8) वर्ष और अस्मिता (03) का रो रोकर बुरा हाल है। लालदेव के साथ हुए वारदात से परिवार के साथ पड़ोसी और पूरे गांव के लोग भी आवाक हैं।