फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिन में सुना सत्यनारायण भगवान की कथा, रात को लगा लिया फांसी का फंदा

Tue, 29 Aug 2023 12:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

पति-पत्नी ने घर पर एक साथ सत्यनारायण व्रत कथा सुना। रात को एकाएक बैजनाथ के दिमाग में क्या आया कि वह साड़ी को कुंडी में फंसा कर फांसी लगाने लगा। मौजूद पत्नी बिंदू कुछ समझ पाती कि उसके पहले ही वह फंदे से झूल गया शोर मचाने पर आसपास के लोग जब तक पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती नगर थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में सोमवार की रात लगभग नौ बजे एक 23 वर्षीय शादीशुदा युवक ने छत की कुंडी में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी जब तक कुछ समझती तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की उपस्थिति में उतार कर थाने पर ले आई और सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मंझरिया निवासी 23 वर्षीय बैजनाथ पुत्र रामकुमार प्रजापति राजगीर का काम करता था। अभी 2 साल पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कप्तानगंज ब्लाक में दुबलिया ब्लाक के मझौवा की रहने वाली बिंदुमती के साथ 2022 मे उनकी शादी हुई थी।

सोमवार की सुबह दोनों पति-पत्नी ने घर पर एक साथ सत्यनारायण व्रत कथा सुना। रात को एकाएक बैजनाथ के दिमाग में क्या आया कि वह साड़ी को कुंडी में फंसा कर फांसी लगाने लगा। मौजूद पत्नी बिंदू कुछ समझ पाती कि उसके पहले ही वह फंदे से झूल गया शोर मचाने पर आसपास के लोग जब तक पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

आनन-फानन लोगों ने स्थानीय पुलिस को फोन से सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की उपस्थिति में शव को फंदे से उतरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं घटना के संबंध में पूछे जाने पर नगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें