फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेलवरिया गांव में डकैती के प्रयास की घटना से दहशत, बड़ी मुश्किल से कटी रात

Wed, 23 Aug 2023 04:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

हर्रैया थाना क्षेत्र के बेलवरिया गांव में डकैती करने पहुंचे बदमाश श्रंगीनारी के रास्ते से होकर गुजरे हैं। इस बात की जानकारी मंदिर में लगे सीसीटीवी में फुटेज से मिली है। सूत्रों का कहना है कि उसी रास्ते से आने का सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है।
विज्ञापन
गांव में घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में बेलवरिया की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। जिस तरह से बदमाश पहले दरवाजा खटखटाते हैं, और न खुलने पर बल प्रयोग करके खोल लेते हैं, उससे लोग डरे हुए हैं। माना जा रहा है कि घर के आसपास के लोगों ने दिलेरी न दिखाई होती तो बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब हो गए होते। हालांकि पुलिस इसे चोरी के प्रयास का मामला मान रही है।

विज्ञापन


सीओ शेषमणि उपाध्याय और एसएचओ राना देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि बदमाशों ने महिला व उसकी बेटी को चाकू से नहीं मारा गया है। वे चोरी की नीयत से आए थे। हाथापाई में सबको चोट आ गई। मामले में छानबीन की जा रही है।

गांव के लोगों का कहना है कि जिस तरह से बेखौफ होकर बदमाश पहुंचे थे, उससे लगता है कि वे पहले से ही पूरी जानकारी कर चुके थे। लोगों ने बताया कि गांव में बिजली कटने के बाद वे दाखिल हुए थे। गांव में रोज रात को एक बजे बिजली कटती है। उसके बाद एक घंटे बाद आती है। इस बात की बदमाशों को जानकारी थी। इसीलिए वह ऐसे समय पहुंचे जब बिजली नहीं थी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

बदमाशों को यह भी जानकारी थी कि बजरंगी प्रजापति के घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं है। इसलिए कुछ दूरी पर बाइक छोड़कर मुख्य दरवाजे पर जा धमके। वे इतने बेखौफ थे कि पहले दरवाजा खटखटाकर खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा न खुलने पर बल प्रयोग करके दरवाजा खुलवाया। अंदर से जब संदूक लेकर भागने लगे तो महिला ने प्रतिरोध किया। इस पर उसके ऊपर हमला कर दिया।

श्रंगीनारी मंदिर के फुटेज में दिखे बदमाश
हर्रैया थाना क्षेत्र के बेलवरिया गांव में डकैती करने पहुंचे बदमाश श्रंगीनारी के रास्ते से होकर गुजरे हैं। इस बात की जानकारी मंदिर में लगे सीसीटीवी में फुटेज से मिली है। सूत्रों का कहना है कि उसी रास्ते से आने का सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें