फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाढ़ से पूर्व सभी तैयारियां कर लें पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
विज्ञापन

बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बाढ़ से पूर्व तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए समन्वित प्रयास एवं सर्तकता आवश्यक है। उन्होंने अधिशासी अभियंता बाढ़ दिनेश कुमार को निर्देशित किया कि तटबंधों की मरम्मत, कटान संभावित स्थलों की पहचान तथा आवश्यक सुरक्षा कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही निचले एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन करने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सभी सीएचसी, पीएचसी को सक्रिय रखें, मेडिकल कैंप लगाने की व्यवस्था रखें तथा प्रत्येक बाढ़ चौकी पर स्वास्थ्य कर्मी तैनात करें। इस दौरान सांप काटने पर लगने वाले इंजेक्शन और अन्य जीवन रक्षक दवाएं, क्लोरीन की गोलियां, ओआरएस घोल की समुचित व्यवस्था रखें।
विज्ञापन

उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि समय से भूसा एवं चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा बाढ़ के समय में लगने वाले पशुओं के टीका की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। साथ ही अस्थायी गोशालाओं के लिए स्थल चिह्नित कर लें। उन्होंने आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप बाढ़ राहत सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को बाढ़ के समय बिजली आपूर्ति रोकने और उसे चालू करने में सतर्कता बरतने का विशेष निर्देश दिया है। समीक्षा में उन्होंने पाया कि जनपद में कुल 17 तटबंध है, जिनके मरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य बाढ़ खंड प्रथम द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें