फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आंधी-बारिश के बाद दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो पाई 300 गांवों की बिजली

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर पर गिरा पोल।
विज्ञापन
बस्ती। बुधवार की शाम को आई तेज आंधी के चलते जिले के 300 गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। देर रात तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

कई जगहों पर पोल व ट्रांसफार्मर गिरे हुए है, जिसे सही करने में अभी कर्मचारियों को समय लगेगा। यहीं नहीं कई जगहों पर सड़क पर गिरे पेड़ को अब तक नहीं हटाया जा सका है। शहर के सिविल लाइंस फीडर से आपूर्ति में दिक्कत हो रही है। बिजली निगम के कर्मचारी देर शाम तक बिजली सप्लाई बहाल करने में जुटे रहे लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
आंधी के बाद 24 घंटे से ठप है बिजली, तीन उपकेंद्रों की सप्लाई बाधित : महादेवा। जिले में बुधवार शाम आई तेज आंधी के बाद महादेवा, महसों, देईसाड़, मुंंडेरवा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आंधी के असर से बिजली उपकेंद्र महसो, देईसाड़ और पड़ियापार से बृहस्पतिवार को खबर लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। जिससे 50 गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महादेवा–मुंडेरवा मार्ग पर पड़ियापार फीडर अंतर्गत खड़ौहा गांव के पास दो बिजली पोल गिर जाने से सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। पोल गिरने के कारण तार भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे मरम्मत कार्य में समय लग रहा है। अन्य उपकेंद्रों के क्षेत्रों में भी लगभग यही समस्या है। बिजली गुल रहने से लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई है। घरों में इनवर्टर जवाब दे चुके हैं, जिससे रात में अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मोबाइल चार्जिंग की समस्या के कारण लोगों का संपर्क भी प्रभावित हो रहा है। पानी की सप्लाई और अन्य जरूरी कामकाज भी बाधित हो रहे हैं। उपकेंद्र पड़ियापार के अवर अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि आंधी आने से इस फीडर में 38 पोल, वहीं अवर अभियंता महसो राजेश कुमार ने बताया कि महसो फीडर अंतर्गत 20 पोल गिर गए थे। गिरे हुए पोल और क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और जल्द ही आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
200 गांवों में बिजली आपूर्ति नहीं हुई बहाल : कप्तानगंज। अचानक आई आंधी पानी से अफरातफरी मची है। जिससे कई बिजली के पोल टूट गए है और आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। देर शाम तक बिजली कर्मी आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। बुधवार को दोपहर तपिश भरी गर्मी के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी आने से लोग अपने सामानों की सुरक्षा में जुट गए। तेज हवा के चलते रमवापुर गांव में बिजली का पोल टूट गया वही परसपुरा गांव में बिजली के तार पर पेड़ गिरने से पोल टूट गया। जिससे कई घरों की बिजली गुल हो गई। वहीं कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पगार गांव में हजारी लाल के रिहायसी झोपड़ी पर पेड़ गिरने से चारा मशीन, भूसा सहित कई सामान क्षतिग्रस्त हो गया। जान जोखिम को में डालकर झोपड़ी में फंसे पशुओं को बाहर निकाला। तेज हवा से कप्तानगंज थाना परिसर में एक पेड़ गिर गया। आंधी पानी के चलते बिजली उपकेंद्र से जुड़े तकरीबन 200 गांवों में बिजली व्यवस्था बाधित हो गई है। जेई राजितराम ने बताया कि गांवों में जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें