फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुआ डाबर नरसंहार : 1857 के शहीदों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। बहादुरपुर ब्लॉक स्थित ऐतिहासिक मनोरमा नदी तट पर 3 जुलाई को महुआ डाबर नरसंहार स्मृति दिवस के अवसर पर महुआ डाबर संग्रहालय की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के उन हजारों अमर बलिदानियों को नमन किया जाएगा, जिन्होंने 3 जुलाई 1857 को अंग्रेजी हुकूमत के दमन का सामना करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।
महुआ डाबर संग्रहालय के निदेशक डॉ. शाह आलम राना ने बताया कि 3 जुलाई 1857 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का एक अत्यंत पीड़ादायक और महत्वपूर्ण दिन है। स्मृति दिवस कार्यक्रम में इतिहासकार, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि तथा नागरिक शामिल होकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें