फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी : सामाजिक विज्ञान के प्रश्नों ने उलझाया

विज्ञापन
बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज से टीईटी की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से जिले के 20 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा पहरे में बृहस्पतिवार से शिक्षक पात्रता परीक्षा शुरू कराई गई है। पहले दिन दोनों पॉलियों की परीक्षा में कुल 13511 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 1705 लोग अनुपस्थित हो गए। परीक्षार्थियों के अनुसार सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र उलझाऊ थे। इसके अलावा, हिंदी, संस्कृत समेत अन्य विषय के प्रश्न आसान रहे।
विज्ञापन

प्रथम पॉली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक कराई गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह सात बजे से अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया। कुछ अभ्यर्थी अपने निजी साधन से पहुंचे थे तो अधिकांश ट्रेन और बस से सफर तय करके आए। जिससे रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर भी अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। परीक्षा प्रारंभ होने से पहले और छूटने के बाद शहर में आवागमन का दबाव भी ज्यादा रहा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। गेट के बाहर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही।
प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और पेन के अलावा अंदर कुछ भी ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्रत्येक केंद्रों की परीक्षा कराई गई। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना, एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी होती रही। पहली पॉली में 7608 में से 6751 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

जबकि 857 लोग अनुपस्थित हो गए। वहीं दूसरी पॉली की परीक्षा 2.30 से शाम पांच बजे तक कराई गई। इसमें आवंटित 7608 में से 6760 अभ्यर्थी शामिल हुए। 848 लोग अनुपस्थित हो गए। दोनों पॉलियों की परीक्षा में सख्ती के चलते कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली। यह परीक्षा 04 जुलाई तक चलेगी। जिले के 20 केंद्रों पर कुल 38,040 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें