फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महाकुंभ... फुटहिया अस्थायी बस अड्डे पर आज उमड़ेंगे श्रद्धालु

Sun, 12 Jan 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के लिए संचालित हुआ अस्थायी बस अड्डा, लगाए जाएंगे सौ प्राइवेट बस
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए रैनबसेरा, शौचालय-पेयजल एवं स्वास्थ्य शिविर का इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। महाकुंभ के आगाज होते ही फुटहिया पर ओवरब्रिज के नीचे अस्थायी बस अड्डा सक्रिय कर दिया गया है। यहां से सौ से अधिक प्राइवेट बसें प्रयागराज के लिए संचालित की जाएंगी। मकर संक्रांति पर कुंभ स्नान के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस तिथि से ही बड़ी संख्या में वाहनों की मौजूदगी यहां देखी जाएगी।
महाकुंभ के मद्देनजर शहर से बाहर फुटहिया में अस्थायी बस अड्डा बनाया गया है। जिले के श्रद्धालु यहां से प्रयागराज तक की यात्रा करेंगे। महाकुंभ के दौरान फुटहिया ओवरब्रिज के नीचे महाकुंभ यात्रियों की भीड़ दिखेगी। परिवहन विभाग की देखरेख में यह नई व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन

महाकुंभ मेले में पहुंचाने के लिए श्रद्धालुओं को रोडवेज के अलावा फुटहिया से भी प्राइवेट बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस व्यवस्था से शहरी क्षेत्र में आवागमन का दबाव भी कम रहेगा। तंबू-कनात से तैयार इस बस अड्डे पर पेयजल, शौचालय के इंतजाम भी हैं। महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग रैनबसेरा और प्रतीक्षालय बनाया गया है।
फुटहिया में अस्थायी बस अड्डे पर महिला- पुरुष श्रद्धालुओं के लिए पृथक रैनबसेरा बनाया जा रहा है। इसमें शौचालय, शुद्ध पेयजल के इंतजाम रहेंगे। यहां एक साथ लगभग सौ श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था है।
..
कुंभ में दौड़ेंगे सौ प्राइवेट वाहन
परिवहन विभाग के अनुसार, इस बार महाकुंभ में सौ प्राइवेट बस अधिकृत रूप से दौड़ाई जाएंगी। यदि बस संचालकों ने रुचि ली तो संख्या इससे अधिक भी हो सकती है। इस बार प्राइवेट बस एवं अन्य वाहनों को महाकुंभ में चलने के लिए एक नया प्लेटफार्म दिया गया है। फुटहिया से प्रयागराज तक प्राइवेट वाहन संचालित करने के लिए परिवहन विभाग अस्थायी परमिट भी जारी कर रहा है। विभागीय अधिकारी खुद बस संचालकों से संपर्क कर उन्हें अस्थायी परमिट बनवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
..

परिवहन मंत्री के निर्देश के बाद बनी व्यवस्था
महाकुंभ में पहली बार अस्थायी बस अड्डा तैयार किया जा रहा है। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश के बाद विभाग प्रशासन से समन्वय बनाकर इस तरह की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है। इससे न केवल यात्रियों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि निजी बस संचालकों को भी एक अच्छा अवसर प्राप्त होगा। वह प्रशासनिक व्यवस्था के अधीन प्रयागराज तक बसों का संचालन कर सकेंगे।
विज्ञापन


...
कोट
शासन के निर्देश पर महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी बस अड्डा तैयार कर दिया गया है। बस संचालक परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन करना शुरू कर दिए हैं। प्रयास है कि कम से कम सौ निजी बसों का संचालन अस्थायी बस अड्डे से कराया जाए।
-पंकज सिंह, एआरटीओ, प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें