फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चित्रांश क्लब अध्यक्ष बने प्रकाश मोहन, लक्ष्मी को महिला विंग की जिम्मेदारी

Sun, 12 Jan 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
चित्रांश क्लब के नवनिर्वाचित पदा​​धिकारी
विज्ञापन
बस्ती। रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर एक निजी स्कूल के सभागार में चित्रांश क्लब की बैठक हुई। इसमेंं सर्वसम्मति से संस्थापक अध्यक्ष राजेश चित्रगुप्त और राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने वर्ष 2025 के अध्यक्ष की घोषणा की। पुरुष वर्ग में प्रकाश मोहन श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष एवं महिला विंग की अध्यक्ष लक्ष्मी अरोरा को घोषित किया गया।
विज्ञापन


संस्थापक अध्यक्ष राजेश चित्रगुप्त ने कहा कि घोषित अध्यक्ष एक सप्ताह के भीतर अपनी-अपनी कार्यकारिणी गठित कर लें और क्लब की परंपरा के अनुसार सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यों को गति दें। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चित्रगुप्त और संरक्षक संतोष सिंह ने कहा कि कुआनो नदी को प्रदूषण से मुक्त करने का जो संकल्प चित्रांश क्लब ने लिया है, उसे गति दिया जाय।

चित्रांश क्लब अध्यक्षों की घोषणा के दौरान अंकुर वर्मा, दिनेश श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी सिंह, नीलम सिंह, सुषमा चौधरी, रामानंद उर्फ नन्हे भैया, सर्वेश श्रीवास्तव,उमंग शुक्ला, अतुल चित्रगुप्त, मनमोहन श्रीवास्तव, नीरज सिंह, रूपेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें